सुकेश चंद्रशेखर ने DG तिहाड़ जेल को लिखी चिट्ठी, अधिकारियों पर लगाये रिश्वत लेने के आरोप

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 2, 2022, 01:22 PM IST

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर पत्र लिखा है। इस पत्र को तिहाड़ जेल के महानिदेशक के नाम पर लिखते हुए अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। सुकेश ने कहा है कि खुद वह डेढ़ करोड़ रुपये की रिश्वत दे चुका है।

Sukesh Chandrasekhar: सुकेश ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि जेल नंबर 14 (जहां सुकेश बन्द है) में जिन सुप्रिडेंट राजकुमार और डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह का ट्रांसफर किया गया है वो सुपरिटेंडेंट राजेश चौहान के कहने पर मुझसे सवा करोड़ रुपये बतौर रिश्वत ले चुके हैं, जब मैं साल 2019-2020 के बीच जेल नम्बर 4 में कैद था। इसके बाद साल 2021 में भी राजकुमार मुझे धमका कर हर महीने 5 लाख रुपये की वसूली कर रहा था, जिसकी शिकायत में Supreme Court के सामने भी की थी, ये पैसा मेरे सचिव द्वारा अलग अलग अकॉउंट से ट्रांसफर किया गया था।

Sukesh Chnadrashekhar

सुकेश चंद्रशेखर ने फिर लिखा जेल से पत्र

लगाए गंभीर आरोप

साथ ही सुकेश ने आरोप लगाया कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह ने साल 2021 में जब मै जेल नंबर 1 में बंद था उस वक़्त भी मेरे साथ अपने एसोसिएट डिप्टी सुपरिटेंडेंट के साथ मिलकर मुझे पीटा था और मेरे परिवार को अभद्र भाषा बोली थी जिसकी शिकायत मैंने तत्कलीन DG संदीप गोयल और बाद में हरिनगर पुलिस स्टेशन में कई थी। सुकेश ने DG तिहाड़ से अनुरोध किया है कि अब इस जेल में उसकी जान को राजकुमार और जय सिंह से खतरा है लिहाजा, या तो उसकी जेल बदली जाए या फिर इन दोनों को ट्रांसफर हो।

End of Feed