छत्तीसगढ़ में बस्तर में अचानक धंसा खदान, कई लोग दबे, 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 05:31 PM IST

छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले में चूना पत्थर निकालने के दौरान खदान अचानक धंस गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। बस्तर जिले के जगदलपुर इलाके से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में एक खदान अचानक धंस गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं और एक पुरूष शामिल हैं। कई और ग्रामीणों के फंसे होने की खबर है। चूना पत्थर निकालने के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार फिलहाल इस खदान में 12 से ज्यादा ग्रामीण फंसे हैं जिन्हें निकालने का काम जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। तीन लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Sudden mine collapse in Bastar in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बस्तर में अचानक धंसा खदान

End of Feed