उठ रहा धुआं, जलने लगी पराली... पंजाब में पिछले 5 दिनों में 27 मामले आए सामने

Stubble Burning: पंजाब में पिछले पांच दिनों में पराली जलाने के 27 मामले सामने आए हैं। पीपीसीबी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हॉटस्पॉट गांवों के किसानों से कहा जाएगा कि वे पराली न जलाएं। किसानों को पराली जलने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Stubble Burning: पंजाब में पिछले पांच दिनों में पराली जलाने के 27 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस समस्या को रोकने के लिए विभिन्न जिलों के पराली जलाने वाले ‘हॉटस्पॉट’ में किसानों को जागरूक करने के लिए गहन अभियान शुरू किया गया है। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को अक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने की एक प्रमुख वजह माना जाता है।

Stubble Burning

पराली जलाने के मामले आ रहे सामने (फाइल फोटो साभार: iStock)

धान की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई के लिए समय बहुत कम होता है। इस कारण कुछ किसान खेत खाली करने के लिए पराली जला देते है।

End of Feed