नेपालियों ने उत्तराखंड बॉर्डर पर रविवार को जमकर उत्पात मचाया। भारतीय मजदूरों पर नेपाल (Nepal) के लोगों ने जमकर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। बाद में इन लोगों को लाठीचार्ज करके भगाया गया और वहीं भारत की ओर से एसएसबी ने मोर्चा संभाल लिया है।
नेपाल बॉर्डर पर नेपालियों का हंगामा
विरोध की वजह
मिली जानकारी के अनुसार भारत की ओर से काली नदी में तटबंध बनाया जा रहा है, जिसका ये लोग विरोध कर रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार निर्माण कार्य में लगे भारतीय मजदूरों को डराने के लिए पत्थर फेंके गए, ताकि काम बंद हो जाए। पत्थरबाजी में कई मजदूरों के घायल होने की खबर है। इस घटना के समय नेपाल की ओर से सुरक्षाकर्मी नदारद रहे या शुरूआत में चुप्पी साधे रहे। जब भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाला तो वो लोग भी प्रदर्शनकारियों को हटाने लगे।
हुआ लाठीचार्ज
फोर्स के पहुंचने के बाद भी नेपालियों के हमले जारी ही रहे। इसके बाद नेपाली पुलिस ने लाठी चार्ज करके उन्हें वहां से भगाया। लाठीचार्ज के दौरान नेपाल की ओर फंसे एक भारतीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर बने अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल को बंद कर दिया, उसपर ताले जड़ दिए। जिसके बाद दोनों ओर सैकड़ों लोग फंसे रह गए। एसएसबी के मोर्चा संभाले के बाद यह पुल खुला और लोगों ने राहत की सांस ली।
तनाव बरकरार
रिपोर्टों के अनुसार फिलहाल हंगामा शांत हो गया है। प्रदर्शनकारी वहां से हट गए हैं, लेकिन तनाव बरकरार है। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों के मोर्चा संभालने के बाद से अब हंगामे की कम ही उम्मीद है, फिर भी सुरक्षाबल सतर्क हैं।
