दिल्ली से पटना आ रही स्पाइसजेट की विमान संख्या SG-497 को बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।
दिल्ली से पटना आ रही स्पाइसजेट की विमान संख्या SG-497 में आई तकनीकी खराबी।(फोटो सोर्स: ANI)
मिली जानकारी के अनुसार, विमान में करीब 175 यात्री सवार थे। जैसे ही पायलट को तकनीकी खराबी की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।
तकनीकी खराबी की वजह से विमान को भेजा गया वापस
बताया जा रहा है कि यह विमान सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, लेकिन उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण उसे बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली भेजा गया।
एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, विमान की तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम चल रहा है और एक से डेढ़ घंटे के भीतर यह विमान फिर से पटना के लिए रवाना किया जाएगा।
