स्पेसएक्स स्टारशिप Mission: अंतरिक्ष में 20 उपग्रह स्थापित, समुंद्र में लैंडिंग

SpaceX Mission: स्पेसएक्स के विशाल स्टारशिप रॉकेट ने अपनी परीक्षण उड़ान में स्टारलिंक के 20 उन्नत उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

SpaceX Mission: स्पेसएक्स के विशाल स्टारशिप रॉकेट ने अपनी 13वीं परीक्षण उड़ान में 20 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। टेक्सास से उड़े इस 407 फुट ऊंचे दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट ने लगभग एक घंटे की यात्रा के बाद हिंद महासागर में सफल लैंडिंग की, जिसे नासा ने भी भावी चंद्रमा मिशनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना है।

space x

स्पेसएक्स के विशाल स्टारशिप रॉकेट ने फिर भरी उड़ान (फोटो- AP)

कई स्टारलिंक उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित

इस मिशन में अंतरिक्षयान पूर्व दिशा में अपनी उड़ान जारी रखते हुए लगभग 200 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक-एक करके स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक छोड़ता रहा और फिर इसने पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश किया। यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट की 13वीं उड़ान थी और नए संस्करण वी3 की इस वर्ष दूसरी उड़ान थी। पिछली परीक्षण उड़ान की तरह इस बार भी न तो बूस्टर को बचाने की योजना थी और न ही अंतरिक्षयान को। दोनों को समुद्र में गिरना था। स्टेनलेस स्टील से बना यह अंतरिक्षयान हिंद महासागर के ऊपर कुछ समय तक मंडराता रहा और फिर टेक्सास से 16,000 किलोमीटर (10,000 मील) दूर पानी में उतरा। स्पेसएक्स के अनुसार यह वायुमंडल में वापस लौटने का सबसे सफल अभ्यास था। स्पेसएक्स की इंजीनियर केट टाइस ने कहा, ’’हम इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं। यह वास्तव में ’लकी फ्लाइट 13’ रही।’’

End of Feed