'बीजेपी 2024 के नतीजों से डरी हुई है', सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अजय राय का बड़ा बड़ा बयान, सीट शेयरिंग पर भी रखी अपनी बात

यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा ने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस को 26 सीटें देने के प्रस्ताव और गठबंधन पर अजय राय ने क्या कहा? यहां जाने लें।

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। सपा की इस पहली सूची के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सवाल उठने लगे हैं कि क्या उम्मीदवारों के नामों का ऐलान सीट बंटवारे पर सहमति बनने से पहले किया गया है? क्या इससे कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन में कोई परेशानी आ सकती है? इन सवालों पर न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा की ओर से पांच उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने को सीट बंटवारे की बातचीत की महज शुरुआत बताया है। साथ ही भरोसा जताया कि दोनों दलों के बीच बातचीत का सकारात्मक नतीजा निकलेगा और 2027 के चुनाव में एक मजबूत गठबंधन देखने को मिलेगा।

UP Election 2027 Ajay Rai (File Photo) ANI

सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर अजय राय ने रखी अपनी राय, बोले- अभी तो शुरुआत है। (X/@ANI)

अजय राय बोले- बीजेपी 2024 के नतीजों से डरी हुई है

अजय राय ने कहा कि सपा और कांग्रेस दोनों दलों का नेतृत्व सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहा है। दोनों पार्टियों की ओर से इसके लिए समितियां भी बनाई गई हैं। ये समितियां आपसी बातचीत से सीटों को लेकर कोई रास्ता निकाल लेंगी। उन्होंने दावा किया कि सपा और कांग्रेस के बीच बन रहे गठबंधन से बीजेपी परेशान है। अजय राय के मुताबिक, बीजेपी को डर है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जो नतीजे आए थे, 2027 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष उससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

End of Feed