देश

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी; सर गंगा राम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

Image

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी।

Photo : PTI

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि सोनिया गांधी को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि उन्हें सांस संबंधी कुछ समस्या हुई थी, जिसकी नियमित जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सब सामान्य है, कोई घबराने वाली बात नहीं है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि सोनिया गांधी के साथ ही उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और बेटे राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी को जनवरी माह में भी ऐसी ही दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया था। तब उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया था। उस समय सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया था कि सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।

सोनिया गांधी की हेल्थ

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को हाल के वर्षों में कई बार स्वास्थ्य कारणों से चिकित्सकीय देखरेख में रहना पड़ा है। कुछ महीने पहले उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!