देश

Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कैसी है तबीयत

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को नियमित जांच के तहत दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।

Image

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो- PTI)

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। चिकित्सीय जांच के दौरान यह पाया गया कि ठंड के मौसम और प्रदूषण के संयुक्त प्रभाव के कारण उनके ब्रोंकियल अस्थमा में हल्की बढ़ोतरी हुई है। एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कर आगे की निगरानी और उपचार शुरू किया गया।

कैसी है अब सोनिया गांधी की तबीयत?

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस समय सोनिया गांधी की स्थिति पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सेहत में हो रही प्रगति को देखते हुए अस्पताल से छुट्टी को लेकर निर्णय इलाज कर रहे चिकित्सक आने वाले एक-दो दिनों में लेंगे।

सोमवार को कराया गया था भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को काफी समय से खांसी की समस्या है और वह समय-समय पर, खासकर शहर में प्रदूषण के कारण जांच के लिए आती रहती हैं। सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनिया गांधी की हेल्थ

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को हाल के वर्षों में कई बार स्वास्थ्य कारणों से चिकित्सकीय देखरेख में रहना पड़ा है। कुछ महीने पहले उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी में हुई यह भर्ती एक दिन की थी, जहां गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article