सोनम वांगचुक की पत्नी ने PAK-चीन लिंक को नकारा, सुप्रीम कोर्ट कल गिरफ्तारी के खिलाफ करेगा सुनवाई

Ladakh Violence: अब पूरा देश और खासकर लद्दाख के लोग सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर नज़र रखे हुए हैं। सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा है कि यह सिर्फ मेरे पति की आज़ादी का मामला नहीं, बल्कि उन तमाम लोगों की आवाज़ है जो शांति, लोकतंत्र और प्रकृति के लिए खड़े हैं।

Ladakh Violence: लद्दाख के जाने-माने पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अब याचिका की प्रति सामने आने के बाद कई नई दलीलें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है और यह संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 22 का सीधा उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट में कल जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी।

Sonam Wangchuk

पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक (फाइल फोटो साभार: PTI)

26 सितंबर को अचानक हुई गिरफ्तारी

याचिका के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को जब सोनम वांगचुक लद्दाख में अपने शांतिपूर्ण उपवास से उबर रहे थे, तभी उन्हें लेह के उपायुक्त ने NSA के तहत हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें बिना किसी लिखित कारण बताए राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस दौरान न तो उन्हें दवाइयां ले जाने दी गईं और न ही परिवार से मिलने की अनुमति दी गई।

End of Feed