सोनम वांगचुक ने जताई 'एनकाउंटर' में मारे जाने की आशंका, बोले- ऐसा हुआ तो देश जागेगा; अमित शाह से इस्तीफा भी मांगा

Leh Violence: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को आशंका जताई कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें ''एनकाउंटर'' में मारा जा सकता है।

Leh Violence: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को आशंका जताई कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें ''एनकाउंटर'' में मारा जा सकता है। उन्होंने लेह में पिछले साल हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के तहत संरक्षण की मांग को लेकर 24 सितंबर, 2025 को हुए प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी।

Sonam Wangchuk

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (फाइल फोटो)

वांगचुक ने जताई 'एनकाउंटर' की आशंका

हिंसा की उस घटना को एक साल पूरा होने के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए वांगचुक ने कहा कि उन्हें अपनी जान के खतरे को लेकर चेतावनियां मिली हैं और यदि इससे देश को जागरूक करने में मदद मिलती है तो वह कोई भी नतीजा भुगतने के लिए तैयार हैं। वांगचुक ने कहा, ''उन्होंने मुझे जेल में डाला। अब इस बात की भी आशंका है कि कहीं मुझे एनकाउंटर में मार दिया जाये। लोग मुझसे कहते हैं, 'आपको एनकाउंटर में मार दिया जायेगा'। अगर ऐसा होता है तो होने दें-ताकि देश तो जाग जाये।''

End of Feed