सोनम और राज के नार्को टेस्ट की उठी मांग; राजा के भाई जानना चाहते हैं हत्याकांड का पूरा सच, कह दी ये बात

Indore Murder Mystery: मेघालय में हनीमून के दौरान मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने शुक्रवार को मांग की कि इस हत्याकांड का पूरा सच उजागर करने के लिए दो प्रमुख आरोपियों-सोनम और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। सोनम पर आरोप है कि उसने कुशवाह के साथ मिलकर उसके तीन दोस्तों की मदद से अपने पति की हत्या कराई ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके।

Indore Murder Mystery: मेघालय में हनीमून के दौरान मार डाले गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने शुक्रवार को मांग की कि इस हत्याकांड का पूरा सच उजागर करने के लिए दो प्रमुख आरोपियों-सोनम और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।

Sonam Raghuvanshi

सोनम और राज के नार्को टेस्ट की उठी मांग (फाइल फोटो)

राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed