देश

महायुति सरकार के कुछ मंत्रियों ने जासूसी के डर से अपने फोन बंद किए, विधायक रोहित पवार का दावा

फोन टैपिंग के आरोप शिवसेना (यूबीटी) के इस दावे के बीच सामने आए हैं कि मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है और कम से कम पांच से छह मंत्रियों को बर्खास्त किया जा सकता है।

Image

विधायक रोहित पवार का दावा (PTI)

Photo : PTI

Rohit Pawar- एनसीपी (सपा) विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि महाराष्ट्र सरकार के कुछ मंत्रियों ने इस डर से अपने फोन बंद कर दिए हैं कि उनकी फोन टैपिंग हो रही है। इस पर पलटवार करते हुए, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आरोपों के सबूत मांगे। रोहित पवार ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, कुछ मंत्रियों के फोन नंबर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि उन्होंने फोन टैपिंग के डर से अपने फोन बंद कर दिए हैं। आने वाले दिन ही बताएंगे कि यह सच है या सिर्फ कानाफूसी।

अजित पवार ने मांगा सबूत

कर्जत जामखेड से दूसरी बार विधायक बने रोहित पवार, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (सपा) के महासचिव हैं। वहीं, अजित पवार ने संवाददाताओं से कहा कि सभी को आरोप लगाने का अधिकार है, लेकिन ऐसा करते समय उन्हें आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत भी देने चाहिए।

फोन टैपिंग के आरोप शिवसेना (यूबीटी) के इस दावे के बीच सामने आए हैं कि मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है और कम से कम पांच से छह मंत्रियों, जिनमें से ज्यादातर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के हैं, उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article