ज्योतिषी की सलाह पर सांप को जीभ दिखा रहा था शख्स, नागराज ने लिया डंस; अब बोल भी नहीं पाएगा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2022, 08:37 PM IST

एक ज्योतिषी की सलाह पर शख्स एक मंदिर में पूजा करने गया था। ज्योतिषी ने कहा था कि उसी मंदिर में पूजा करना जहां सांप का बिल हो। ज्योतिषी ने उस मंदिर के बारे में भी शख्स को बताया। इसके बाद वो शख्स उस मंदिर में पहुंचा और पूजा करने के बाद सांप को जीभ दिखाने लगा।

तमिलनाडु में एक अजीब ही घटना सामने आई है। एक शख्स की जीभ पर सांप ने काट लिया। सांप के कांटने के बाद डॉक्टरों ने किसी तरह से शख्स की जान तो बचा ली, लेकिन अब वो शायद ही बोल पाएगा। शख्स की जान बचाने के लिए उसकी जीभ को ही काटना पड़ गया है।

snake bite

शख्स के जीभ में सांप ने काटा (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

तमिलनाडु के इरोड में एक किसान के साथ ये घटना हुई है। पीड़ित की पहचान कोपिचेट्टीपलयम के 54 वर्षीय राजा के रूप में हुई है। दरअसल इस किसान को सांप के काटने के सपने आते थे, जिससे वह डरा हुआ था, इसी दौरान उसने एक ज्योतिषी से संपर्क साधा और समाधान पूछा।

End of Feed