SMS Hospital Fire: 'आग लगी तो पहले कर्मचारी भाग निकले, वार्ड में हर तरफ...', मृतकों के परिजनों ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

SMS Hospital Fire In Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 मरीजों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि 13 अन्य का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

SMS Hospital Fire In Rajasthan: सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग के बाद पीड़ितों के परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। रविवार देर रात लगी इस आग में गंभीर रूप से बीमार कम से कम छह मरीजों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई।

sms hospital news

(एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग की वजह से 6 लोगों की हुई मौत।(फोटो सोर्स: एएनआई)

जयपुर की टोंक रोड पर स्थित एसएमएस अस्पताल राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है जहां राज्य भर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अन्य जिलों से भी एसएमएस अस्पताल रेफर किया जाता है।

End of Feed