CWC Meeting: पटना में कांग्रेस कार्य समिति में 'प्रस्ताव' पारित, कहा-'SIR की साजिश लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा...'

CWC Meeting: बिहार के पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठ में कांग्रेस की शीर्ष इकाई ने प्रस्ताव पारित किए। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक के दौरान 51 लोगों ने चर्चा में भाग लिया।

CWC Meeting Patna: पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक खत्म हो गई है। कांग्रेस कार्य समिति ने बुधवार को आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) साजिश आज हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है और यह दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों जैसे हाशिए पर खड़े समुदायों को उनके मताधिकार से वंचित करने के लिए रची गई है। विस्तारित कार्य समिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए जिनमें एक राजनीतिक और दूसरा बिहार से संबंधित है।

cwc

पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (फोटो: @INCIndia)

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक के दौरान 51 लोगों ने चर्चा में भाग लिया।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जनीतिक प्रस्ताव और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख राजेश कुमार राम ने बिहार से संबंधित प्रस्ताव रखा।वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और वोट चोरी को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

End of Feed