ड्यूटी पर लौटे 'स्लैपगेट' वाले पुलिस अधिकारी, बेलगावी में CM सिद्दारमैया ने मारने के लिए दिखाया था थप्पड़

कर्नाटक पुलिस में एएसपी नारायण बारामानी मुख्यमंत्री, गृह मंत्री जी परमेश्वरा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद बीते बुधवार को ड्यूटी पर लौट आए। हालांकि, बेलगावी घटना के बाद बारामानी ने वीआरएस की इच्छा जताते हुए एक भावुक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ने का ऐलान किया था। उनके इस ऐलान के बाद कर्नाटक की राजनीति में भूचाल आ गया था।

ASP Naryana Baramani : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने 48 घंटे के भीतर अपनी दो चुनौतियों का एक तरह से समाधान कर लिया है। पहला राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए वह मजबूती के साथ उभरे हैं, तो दूसरा बेलगावी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिस पुलिस अधिकारी को मारने के थप्पड़ दिखाया था, वह आईपीएस अधिकारी वापस ड्यूटी पर लौट आया है। रिपोर्टों के मुताबिक कर्नाटक पुलिस में एएसपी नारायण बारामानी मुख्यमंत्री, गृह मंत्री जी परमेश्वरा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद बीते बुधवार को ड्यूटी पर लौट आए।

Karnataka slapgate

कर्नाटक में एएसपी नारायण बारामानी ड्यूटी पर लौटे।

घटना के बाद बारामानी ने वीआरएस लेने की घोषणा की थी

बीते अप्रैल महीने में बेलगावी की इस घटना के बाद बारामानी ने वीआरएस की इच्छा जताते हुए एक भावुक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने पुलिस सेवा छोड़ने का ऐलान किया था। उनके इस ऐलान के बाद कर्नाटक की राजनीति में भूचाल आ गया था। भाजपा ने इसे एक बड़ा मुद्दा बनाते हुए सिद्दारमैया पर तीखा हमला बोला था। इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने सिद्दारमैया सरकार को निशाने पर लिया था।

End of Feed