Shraddha Walkar की लाश के टुकड़ों का हिसाब रखता था Aaftab Poonawala, कत्ल का 'काला चिट्ठा' किया था तैयार

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 22, 2022, 06:58 PM IST

Shraddha Murder Case: आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर पर 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें अलग अलग इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा। दोनों के बीच वित्तीय मुद्दों को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। ऐसा संदेह है कि दोनों के बीच झगड़ा होने पर ही पूनावाला ने 18 मई की शाम को 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी।

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड में मंगलवार (22 नवंबर, 2022) को बड़ा खुलासा हुआ। आपके चैनल टाइम्स नाउ नवभारत को विशेष सूत्रों से पता चला है कि आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या का काला चिट्ठा तैयार किया था। मर्डर की साजिश के डिटेल्स वह एक जगह लिखता था। यह पूरा काला चिट्ठी उसने एक नोटबुक या डायरी में तैयार किया था, जहां उसने यह भी लिखा था कि शव के टुकड़े उसने कहां-कहां फेंके हैं।

shraddha murder case

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

इस बीच, पुलिस सूत्र की ओर से समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया गया कि दिल्ली पुलिस को श्रद्धा वालकर हत्या मामले के आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट करने के लिए अदालत से इजाजत मिल गई है। वहीं, इस बीच, एफएसएल के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया- नार्को और पॉलिग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। यह जल्द ही कर ली जाएगी। एफएसएल और पुलिस इस पर काम कर रही है। पॉलिग्राफ टेस्ट सच सामने लाने के लिए किया जाता है और इसमें एक से दो दिन का वक्त लगता है।

End of Feed