Shraddha Murder Case: तो फांसी के फंदे तक पहुंचेगा आफताब? जानिए केस से जुड़ा ताजा अपडेट

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 18, 2022, 10:59 PM IST

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस के मुताबिक केस अभी शुरुआती जांच में है ऐसे में किसी एक थ्योरी पर यकीन कर लेना काफी मुश्किल है। लिहाजा ऐसे में दिल्ली पुलिस के बेस्ट अधिकारियों की मदद ली जा रही है और इस केस को सुलझा ने की पूरी कोशिश की जा रही है

Shraddha Murder Case: महरौली में हुई श्रद्धा हत्याकांड की जांच प्रोफेशनल तरीके से की जा रही है। 9 नवंबर को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की इस बात की जानकारी मिली जब मुंबई पुलिस ने महरौली थाने पहुंचकर दिल्ली पुलिस को संपर्क किया और लापता श्रद्धा (Shraddha Walkar) के बारे में जानकारी दी और उससे जुड़े तमाम दस्तावेज दिल्ली पुलिस को सौंपे। मुंबई पुलिस की तरफ से दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई कि श्रद्धा महरौली इलाके में आफताब (Aftab Amin Poonawalla) नाम के एक शख्स के साथ छतरपुर पहाड़ी के एक फ्लैट में रह रही थी।श्रद्धा के पिता ने जानकारी दी कि वह आफताब अमीन पुणे वाला जो कि मुंबई का रहने वाला है उसके साथ पिछले 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में थी और आफताब लगातार पिछले कई सालों से उनकी बेटी के साथ प्रताड़ना करता रहा था।इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने महरौली थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया और तफ्तीश शुरू की।

New Delhi, Nov 15 (ANI): Accused Aftab Amin Poonawalla in the Shraddha Walker mu...

मीडिया के सामने मुंह छिपाता हुआ आरोपी आफताब

जांच में हो रहे हैं अहम खुलासे

जांच के दौरान आफताब को हिरासत में लिया गया और जब उससे पूछताछ शुरू की गई तो शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करते हुए यह बताया कि श्रद्धा उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी लेकिन कुछ दिन पहले वह जिस किराए के मकान में रह रहे थे उस मकान को छोड़कर चली गई। इसके अलावा पूछताछ में आफताब ने यह भी बताया कि वह इस केस को लेकर मुंबई पुलिस के सामने भी पेश हो चुका है और उनको भी यह तमाम सारी जानकारी मुहैया करा चुका है। लेकिन दिल्ली पुलिस उसके जवाबों से संतुष्ट नहीं थी इसलिए पुलिस ने उसको साइंटिफिक तरीके से उससे पूछताछ की। उससे सवाल जवाब किए गए इसके बाद वो टूट गया और उसने श्रद्धा के कत्ल का गुनाह कुबूल कर लिया।

End of Feed