'अपरिपक्व राहुल' के 'लंदन बोल' पर शिवराज ने सुनाया पुराना किस्सा, बोले- US में मनमोहन को लेकर मुझसे...

  • Written by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 16, 2023, 05:20 PM IST

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, उनकी मानसिक उम्र पांच साल से भी कम है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया।

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर संसद से लेकर सड़क तक संग्राम मचा हुआ है। भाजपा लगातार कांग्रेस सांसद से माफी मांगने की मांग कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए एक पुराना किस्सा सुनाया है। उन्होंने कहा मैं भी कई बाद विदेश गया, लेकिन कभी भी अपने देश या अपने प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं की।

Shivraj-Singh-Chouhan

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने पुराने किस्से को याद करते हुए कहा, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब मैं अमेरिका गया था। उस समय मुझसे वहां के लोगों ने पूछा था कि क्या मनमोहन सिंह एक 'कमतर' प्रधानमंत्री हैं? मैंने कहा नहीं, वह हमारे प्रधानमंत्री हैं और मुझे उन पर गर्व है। वह हमारा गौरव हैं।

End of Feed