Sheikh Hasina: शेख हसीना को लंबे समय तक रहना पड़ सकता है भारत में, आगे और मुश्किल हालात

हसीना के सामने मुश्किल यह है कि ब्रिटेन ने शरण देने में आनाकानी दिखाई है। यही वजह है कि ब्रिटेन से सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलने के कारण हसीना का भारत प्रवास लंबा हो सकता है।

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन और अशांति के बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलों का अंत नहीं दिख रहा है। भारत में कुछ दिनों के लिए शरण लेने आई शेख हसीना को देश में लंबे समय तक रहना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके विरोध को देखते हुए भारत लंबी अवधि के लिए उनकी मेजबानी की संभावना की तैयारी कर रहा है। खबरों के मुताबिक, भारत सरकार 77 वर्षीय अवामी लीग प्रमुख के लिए यूरोपीय देश में शरण हासिल करने पर काम कर रही है, लेकिन उनकी यह योजना कुछ अनिश्चितताओं के कारण बाधित हो गई है और अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है।

Bangladesh violence

शेख हसीना की मुश्किलें

अजीत डोभाल की बारीकी नजर

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों की कवायद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हसीना की संभावित बैठक की तैयारी भी शामिल है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और शेख हसीना के रहने की योजना और यूरोपीय देश में उनकी संभावित शरण के बारे में नियमित अपडेट ले रहे हैं। 5 अगस्त को सी-130जे सैन्य परिवहन विमान से हिंडन एयरबेस पर उतरी हसीना किसी सेफ हाउस में रह रही हैं, लेकिन उन्हें अधिक बड़े और सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

End of Feed