वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय परिषद में सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स डेवलपमेंट सत्र का आयोजन; इन मुद्दों पर हुईं चर्चाएं

Vibrant Gujarat 2025: वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय परिषद् (VGRC), मेहसाणा में गुरुवार को महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स डेवलपमेंट सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें गुजरात ने वीजीआरसी के दौरान सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स को वेग देने के लिए ‘फ्रॉम विजन टु वेलोसिटी’ थीम लॉन्च की है।

Vibrant Gujarat 2025: वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय परिषद् (VGRC), मेहसाणा में गुरुवार को महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स डेवलपमेंट सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें गुजरात ने वीजीआरसी के दौरान सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स को वेग देने के लिए ‘फ्रॉम विजन टु वेलोसिटी’ थीम लॉन्च की है। गुजरात के सेमीकंडक्टर क्षेत्र की प्रतिभा के लिए उद्योग तथा शिक्षा का समन्वय वीजीआरसी-मेहसाणा में केंद्र में रहा।

Vibrant Gujarat

वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय परिषद् (फोटो साभार: @Bhupendrapbjp)

कहां हुआ आयोजन

उल्लेखनीय है कि यह उत्तर गुजरात की वीजीआरसी मेहसाणा स्थित गणपत विश्वविद्यालय में आयोजित हुई है। गुरुवार को पहले दिन एक महत्वपूर्ण वर्कफोर्स डेवलपमेंट सेशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सत्र की थीम ‘दृष्टि से वेग की ओर सेमीकंडक्टर चिप के लिए कार्यबल विकास’ थी। इसमें गुजरात के विकासशील सेमीकंडक्टर उद्योग को समर्थन देने तथा राज्य के टैलेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए रणनीतिक रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया।

End of Feed