Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के दो आतंकवादी मारे गए। बारामूला के एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि आतंकवादी यहां सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली को निशाना बनाने और बाधित करने के लिए आए थे। साथ ही कहा कि खुफिया इनपुट के आधार पर सेना पुलिस और एसएसबी दलों ने इलाके की घेराबंदी के बाद एक गांव में तलाशी ली और एक मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया।
बारामूला के एसएसपी रईस मोहम्मद भट।
बारामूला जिले में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर
आतंकवादी यहां सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली को निशाना बनाने और बाधित करने के लिए आए थे। साइट क्लीयरेंस पूरा हुआ। उस… t.co/jxmJ4wKFXu
— ANI (@ANI) Sep 30, 2022
आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद
आतंकवादियों के पास से एक AKS-74U और 3 मैगजीन, एक पिस्टल और उसकी मैगजीन, 2 गोलियां बरामद की गई है। क्षेत्र के लोगों से सावधान रहने और युवाओं से हिंसा का रास्ता न चुनने की अपील की गई है। इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएएम) के दो सदस्यों को मार गिराया था।
खुफिया इनपुट के आधार पर सेना पुलिस और SSB दलों ने इलाके की घेराबंदी के बाद एक गांव में तलाशी ली और एक मुठभेड़ में 2… t.co/Or7w1xZdCy
— ANI (@ANI) Sep 30, 2022
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के अहवाटू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर, विजय कुमार ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी घेराबंदी वाले इलाके में मौजूद हैं। कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादी मुठभेड़ में मार गिराए गए । दोनों आतंकवादी कईं आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे थे।
वहीं सोमवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस ने बताया कि जिले के बटपुरा गांव में मुठभेड़ में दो नागरिक और एक जवान भी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के बटपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद गांव की घेराबंदी की गई। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
