J&K के कठुआ में दिखे 2 संदिग्ध! महिला ने सुरक्षाबलों को दी सूचना; तलाशी अभियान जारी

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक महिला द्वारा अपने गांव में दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना दिये जाने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम तब उठाया गया जब एक स्थानीय महिला ने पुलिस को बताया कि सेना की वर्दी पहने दो व्यक्ति उसके घर आए और पानी मांगा और इसके बाद चले गए

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक महिला द्वारा अपने गांव में दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना दिये जाने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा गघवाल और उसके आसपास के इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।

Kathua Terror Activities

कठुआ में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम तब उठाया गया जब एक स्थानीय महिला ने पुलिस को बताया कि सेना की वर्दी पहने दो व्यक्ति उसके घर आए और पानी मांगा और इसके बाद चले गए। उन्होंने कहा कि वे अपने 'शिविर' में लौट रहे थे। महिला ने तत्काल प्रभाव से मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

End of Feed