CJP आंदोलन को मिला सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का साथ, संविधान की प्रस्तावना पढ़कर जताया समर्थन

CJP Protest: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह, एस मुरलीधर और एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह की अगुवाई में यह कदम 'सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्स्टिट्यूशन' अभियान के तहत उठाया गया।

CJP Protest: देश में पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों को अब देश की सर्वोच्च अदालत के वकीलों का भी मजबूत साथ मिल गया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में वकीलों ने एकजुट होकर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। यह पूरा कार्यक्रम 'सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्स्टिट्यूशन' (लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ) अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसका मकसद जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest) पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर करना और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करना था।

Paper Leak Protest

छात्रों के समर्थन में उतरे सुप्रीम कोर्ट के वकील

सुप्रीम कोर्ट में दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान कई प्रमुख वकीलों ने इसमें हिस्सा लिया। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और एस. मुरलीधर ने प्रस्तावना के पाठ का नेतृत्व किया। इस दौरान 'सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन' के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह भी वहां मौजूद रहे।

End of Feed