Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने किया कमाल, बनेंगी देश की पहली 'मुस्लिम महिला फाइटर पायलट'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 29, 2022, 10:48 PM IST

Indias first muslim women pilot: सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने कमाल कर दिखाया है वो देश की पहली मुस्लिम महिला पायलट होने जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी से सानिया प्रेरित हैं
सानिया मिर्जा ने एनडीए परीक्षा में 63वीं रैंक हासिल की थी
सानिया मिर्जा के पिता एक टीवी मैकेनिक हैं

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट (IAF Fighter Pilot) बनने जा रही हैं उन्होंने जो कमाल कर दिखाया है इसपर उनके परिवार वालों को फक्र है, उन्होंने NDA Exam में शानदार रैंक हासिल किया है जिसके बाद उन्हें ये उपलब्धि हासिल हुई है, गौर हो कि सानिया मिर्जा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirjapur) की रहने वाली है।

fighter plane

सानिया मिर्जा बनेंगी देश की पहली 'मुस्लिम महिला फाइटर पायलट' (प्रतीकात्मक फोटो)

सानिया मिर्जा के पिता एक टीवी मैकेनिक हैं जो बड़ी मेहनत से अपनी बेटी को पढ़ा रहे हैं, सानिया ने भी इस बात का मान रखा और NDA Exam पास कर भारतीय वायु सेना में देश की पहली मुस्लिम फाइटर पायलट बनने जा रही है।

End of Feed