दाऊद का राइट हैंड सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार, 5000 करोड़ का था ड्रग्स का साम्राज्य; भारत लाने की तैयारी शुरू

भारत के मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की में गिरफ्तार कर लिया गया है। दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला पर 1 लाख का इनाम था। जानें कैसे MIT ने उसे बेलिकडूजू में दबोचा।

Salim Dola Arrest: इस्तांबुल, तुर्की में हुई एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई में भारत के मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया सलीम डोला को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुर्की की खुफिया एजेंसी MIT और इस्तांबुल पुलिस की नारकोटिक्स यूनिट ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर दाऊद इब्राहिम के इस करीबी सहयोगी को दबोचा। सलीम डोला को डी-कंपनी (D-Company) के ड्रग सिंडिकेट का सरगना माना जाता है।

king charles meets donald trump white house visit

फर्जी पहचान के साथ छिपा था मोस्ट वांटेड सलीम डोला

इस्तांबुल के पॉश इलाके में आधी रात को छापा

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सलीम डोला लंबे समय से अपनी पहचान बदलकर तुर्की में छिपा हुआ था। वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था। तुर्की की नेशनल इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन (MIT) ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसके ठिकाने का सटीक पता लगाया। इस्तांबुल के बेलिकडूजू इलाके में एक फ्लैट पर बेहद गोपनीय तरीके से छापेमारी की गई। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने पहले पूरे इलाके की घेराबंदी की और फिर अचानक धावा बोलकर डोला को पकड़ लिया।

End of Feed