रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया PM मोदी को फोन, इस बात के लिए जताया आभार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2022, 09:18 PM IST

अभी कुछ दिनों पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी। तब पीएम मोदी के साथ पुतिन ने रूस और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही थी। साथ ही जी-20 की अध्यक्षता को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukraine President Volodymyr Zelenskyy) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ टेलीफोन पर बात की। इसकी जानकारी जेलेंस्की ने खुद ट्वीट करके दी है। जेलेंस्की ने कहा कि वो अपने शांति फार्मूले के कार्यान्वयन के लिए भारत की भागीदारी की उम्मीद करते हैं। उन्होंने जी20 में भारत की सफल अध्यक्षता के लिए पीएम मोदी को शुभकामनाएं भी दी।

ukraine president zelensky talks with pm modi

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात (फोटो- एपी)

क्या कहा ट्वीट में

जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा- "मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात की और जी20 की सफल अध्यक्षता की कामना की। इसी मंच पर मैंने शांति फार्मूले की घोषणा की और अब मैं इसके कार्यान्वयन में भारत की भागीदारी की उम्मीद करता हूं। मैंने मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।"

End of Feed