Budget Session: बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन की शुरुआत काफी हंगामेदार रही। सत्ता पक्ष के पास राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर घेरने का मौका था तो विपक्षी पार्टी भी एकजुटता के साथ सरकार के खिलाफ दिखी। सोमवार को सत्र के पहले दिन ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में गतिरोध देखने को मिला। राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता पीयूष गोयल ने कांग्रेस सांसद से सदन में माफी की मांग की। तो वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरा। बिहार से कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चीन में जाकर जो बोला क्या वो विदेशी धरती नहीं है। सरकार मुद्दे पर बात नहीं करके मुद्दों को भटकाना चाहती है।
बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, विपक्षी नेताओं का विजय चौक तक मार्च
- Written by: रंजीता झा
- Updated Mar 13, 2023, 12:54 PM IST
Budget Session: सदन की कार्यवाही से पहले ही 16 विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लीकार्जुन खड़गे के संसद कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि विपक्षी पार्टियों के नेताओ पर ED, CBI की छापेमारी और अड़ानी मुद्दे पर सरकार को एकजुटता के साथ घेरा जाए।
End of Feed
