'RSS असली कॉफी, BJP तो केवल उपर दिख रही उसकी झाग', बोले प्रशांत किशोर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 09:00 PM IST

Prashant Kishor: आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर, जो नरेंद्र मोदी के रथ को रोकने में एकजुट विपक्ष की प्रभावशीलता पर संदेह करते रहे हैं, ने जोर देकर कहा कि जब तक कोई ये नहीं समझता कि भाजपा देश में है क्यों, तब तक कोई उसे हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आपने कभी एक कप कॉफी को देखा है, सबसे ऊपर झाग रहता है। भाजपा जो आपको दिखती है उसके झाग की तरह है। उसके नीचे की काफी आरएसएस है जिसकी गहरी संरचना है।

Prashant Kishor: राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने रविवार को भाजपा-आरएसएस (BJP-RSS) गठजोड़ की तुलना एक कप कॉफी से की जिसमें भगवा पार्टी उपर में झाग की तरह है और उसके मूल में (नीचे) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) है। अपने जन सुराज अभियान के तहत दो अक्टूबर से शुरू बिहार (Bihar) की 3500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया में आज एक सभा का संबोधित किया। उन्होंने अफसोस जताया कि उन्हें ये महसूस करने में काफी समय लगा कि नाथूराम गोडसे की विचारधारा को गांधी की कांग्रेस (Congress) को पुनर्जीवित करके ही हराया जा सकता है और ये बेहतर रहा होता कि मैं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और जगन मोहन रेड्डी जैसे लोगों की मदद करने के बजाय उस दिशा में काम करता।

Prashant Kishor

प्रशांत किशोर। (File Photo)

प्रशांत किशोर ने एक कप कॉफी से की RSS-BJP की तुलना

आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर, जो नरेंद्र मोदी के रथ को रोकने में एकजुट विपक्ष की प्रभावशीलता पर संदेह करते रहे हैं, ने जोर देकर कहा कि जब तक कोई ये नहीं समझता कि भाजपा देश में है क्यों, तब तक कोई उसे हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आपने कभी एक कप कॉफी को देखा है, सबसे ऊपर झाग रहता है। भाजपा जो आपको दिखती है उसके झाग की तरह है। उसके नीचे की काफी आरएसएस है जिसकी गहरी संरचना है।

End of Feed