महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर के सभामंडप की छत गिरी, 5 की मौत, 18 घायल; PM-CM ने जताया दुख

महाराष्ट्र के परभणी में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां हनुमान मंदिर के सभामंडप की छत गिर गई। इस हादसे में कई लोगों दबे होने की आशंका है। दावा किया जा रहा है कि शनिवार होने के कारण मंदिर में भारी भीड़ थी। काफी लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए उमड़े थे।

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में बड़ा हादसा हो गया। यहां दोपहर में मंदिर के गर्भगृह के सामने बन रहे सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें परभणी जिला अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मलबे में दबे सभी लोगों को निकाल लिया गया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने परभणी हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया।

accident

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा

प्रधानमंत्री ने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ’’महाराष्ट्र के परभणी में दीवार ढहने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भक्तों की मौत पर दुख जताया और कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

End of Feed