बिहार की मतदाता सूची को लेकर मचे बवाल के बीच लालू यादव के सांसद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कर दी ये मांग

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने 24 जून को जारी चुनाव आयोग के SIR में आदेश को असंवैधानिक बताया कहा। इसके पीछे तर्क देते हुए उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया का कोई कानूनी आधार नहीं।

बिहार में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विशेष परीक्षण(SIR) को रोकने की मांग वाली एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई है। बिहार की बक्सर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुधाकर सिंह ने ये याचिका लगाई है। इससे पहले दाखिल हुई राजद, कांग्रेस समेत तमाम दलों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई को सुनवाई करेगा।

End of Feed