RJD में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! जिला से पंचायत तक सभी इकाइयां भंग, नए सिरे से होगा संगठन का गठन

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। इनमें जिला, प्रखंड और पंचायत समितियों के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों की इकाइयां भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में अपनी सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। इनमें जिला, प्रखंड और पंचायत समितियों के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों की इकाइयां भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बृहस्पतिवार देर शाम यह बयान जारी किया।

rjd

तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं

हाल में संपन्न हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद राजद का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपचुनाव में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।बयान में कहा गया, 'राजद (बिहार) की सभी स्तरों पर मौजूद संगठनात्मक इकाइयां - जिनमें जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की इकाइयां तथा सभी प्रकोष्ठों और अन्य संबद्ध संगठनों से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं, तत्काल प्रभाव से भंग की जाती हैं।'

End of Feed