Revanth Reddy: रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने लगाई मुहर, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 5, 2023, 07:17 PM IST

Telangana New CM Revanth Reddy: कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगा दी है यानी साफ हो गया है कि वो तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगे 7 दिसंबर को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Revanth Reddy Take Oath as Telangana New CM: तेलंगाना कांग्रेस के चीफ और जीत में बड़ा योगदान देने वाले रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री (Telangana New CM) होंगे, बताया जा रहा है कि इस बारे में कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है,बताया जा रहा है कि उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम 7 दिसंबर को होगा।

दिल्ली में मंगलवार को हुई कांग्रेस पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे बताते हैं कि रेवंत रेड्डी के नाम की आधिकारिक घोषणा हैदराबाद में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद होगी।

End of Feed