देश

महाराष्ट्र कैबिनेट में जल्द हो सकता है बदलाव, NCP अपने पास चाहती है अजित पवार के विभाग, बने हुए हैं कई सवाल

राकांपा नेता के पास वित्त, योजना, एक्साइज के साथ खेल एवं युवा कल्याण (अतिरिक्त प्रभार), अल्पसंख्यक विकास (अतिरिक्त प्रभार) थे। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और शिवसेना को इस मांग से कोई आपत्ति भी नहीं है। एनसीपी जब ये तय कर ले कि ये मंत्री पद पार्टी में किसे देने हैं, उसके बाद महागठबंधन की ओर से कैबिनेट में बदलाव कर दिया जाएगा।

Image

महाराष्ट्र कैबिनेट में हो सकता है बदलाव।

Photo : PTI

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में बनी शून्यता और सरकार में राकांपा की हिस्सेदारी बनाए रखने पर काम शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट में जल्द बदलाव हो सकता है। एनसीपी के लगभग सभी नेताओं नेता चाहते हैं कि जो विभाग अजित पवार के पास थे, वे सभी एनसीपी के पास ही रहें। बता दें कि अजित पवार के पास तीन पोर्टफोलियो थे, दो विभाग अतिरिक्त थे, जो अब खाली हैं।

अजित पवार के पास थे ये विभाग

राकांपा नेता के पास वित्त, योजना, एक्साइज के साथ खेल एवं युवा कल्याण (अतिरिक्त प्रभार), अल्पसंख्यक विकास (अतिरिक्त प्रभार) थे। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और शिवसेना को इस मांग से कोई आपत्ति भी नहीं है। एनसीपी जब ये तय कर ले कि ये मंत्री पद पार्टी में किसे देने हैं, उसके बाद महागठबंधन की ओर से कैबिनेट में बदलाव कर दिया जाएगा। लेकिन अभी भी कई सवाल मौजूद हैं, जिन पर राकांपा को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी-

-एनसीपी पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा?

-किसे मिलेगा डिप्टी सीएम पद?

-बारामती की विरासत अब किसके हाथ?

-क्या चुनावों बाद दोनों एनसीपी का होगा मर्जर?

राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक बुलाई जाएगी

सूत्रों के मुताबिक,एनसीपी का अध्यक्ष कौन होगा? इस बारे में फैसला लेने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में ही ये फैसला तय होगा। ये अहम बैठक कम से कम 15 दिनों बाद हो सकती है। पवार परिवार फिलहाल शोक मना रहा है और सूतक के 13 दिन पूरे होने के बाद ही इस विषय पर कोई फैसला करेगा।

कई मुद्दों पर राकांपा को करना है फैसला

इसके बाद ही ये तय होगा कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? डिप्टी सीएम पद किसे मिले, बारामती सीट पर उपचुनाव में परिवार से किसे उतारे? और जिला परिषद चुनावों के बाद दोनों एनसीपी एक हों या ना हों? इस बीच जिला परिषद को ध्यान में रखते हुए कुछ सीटों पर दोनों एनसीपी के गठबंधन का फैसला दोनों खेमे से सुनील तटकरे और जयंत पाटिल जैसे नेता करेंगे जैसा कि नगरपालिका चुनावों में पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में गठबंधन हुआ था। हालांकि ये चर्चा गठबंधन तक ही सीमित है और ना कि मर्जर तक। बता दें कि 28 जनवरी को अजित पवार का विमान बारामती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article