J&K Kathua Firing: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारा गया एक आतंकी

Jammu Kashmir Kathua Firing: कठुआ के हीरानगर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग की खबर सामने आई, जिसमें एक आतंकी मारा गया है वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Jammu Kashmir Kathua Firing: जम्मू के कठुआ जिले के हीरानगर इलाके में सैदा गांव के पास आतंकियों द्वारा फायरिंग की गई, इसके बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है वहीं इस कठुआ ऑपरेशन में 1 आतंकी मारा गया, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में पुष्टि की है, जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि कठुआ के हीरानगर इलाके में ग्रामीणों ने कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनी और ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Jammu Kashmir Kathua Firing

जम्मू के कठुआ के हीरानगर इलाके में सैदा गांव के पास आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग

कठुआ के हीरानगर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हुई है, जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थानीय लोगों के मुताबिक आतंकियों की संख्या 2-3 बताई जा रही है।

End of Feed