Remal Cyclone Tracker: चक्रवात रेमल का असर दिखना शुरू, तटीय इलाकों में लैंडफॉल स्टार्ट; पीएम मोदी ने की मीटिंग, बंगाल सरकार भी मुस्तैद

Remal Cyclone Tracker: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भूस्खलन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अगले 4 घंटों तक जारी रहेगा।

Remal Cyclone Tracker: चक्रवात रेमल का असर अब पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में दिखने लगा है। तटीय इलाके में लैंडफॉल स्टार्ट हो चुका है। तेज हवाएं और हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य और केंद्र दोनों ही सरकार इसे लेकर अलर्ट दिख रही है। एनडीआरएफ से लेकर नौसेना तक अलर्ट पर है। पीएम मोदी ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर दिल्ली में एक मीटिंग भी की है।

End of Feed