'BJP के लिए धर्म का मतलब सिर्फ धन', राम मंदिर चंदा विवाद पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली ताकत है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनावों में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Akhilesh Yadav : अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित धांधली पर विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार पर हमलावर हैं। चढ़ावे में हुए गड़बड़झाले पर विपक्ष योगी सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 'भाजपा के लिए धर्म का मतलब सिर्फ धन है।' सपा नेता ने कहा कि सीसीटीवी से फुटेज गायब हो रहे हैं। डर है कि फुटेज सामने आ गया तो 'सीसी' का राज खुल जाएगा। अखिलेश ने कहा कि सीसी का मतलब 'चंदा चोरी है'।

akhilesh yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

लोकतंत्र में जनता ही असली ताकत -अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली ताकत है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनावों में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अखिलेश ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की जनता सतर्क है और भाजपा का कोई छल, बल और चाल कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के 'झूठ और लूट' को समझ चुकी है।

End of Feed