'नेहरू-आजाद की साझेदारी बेमिसाल', जयराम रमेश बोले- धर्म के आधार पर देश नहीं बन सकता

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी से आग्रह किया कि नेहरू जयंती की तरह हर वर्ष आजाद की जयंती भी गंभीरता से मनाई जाए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत बहुधार्मिक समाज है और धर्म किसी राष्ट्र के गठन का एकमात्र आधार नहीं हो सकता। उन्होंने पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद की साझेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों नेता भारत की मिली-जुली विरासत के प्रतीक थे और देश की विविधता का सम्मान करने में विश्वास रखते थे।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

रमेश ने कहा कि मौलाना आजाद ने 1952-53 में ही भविष्यवाणी की थी कि पश्चिमी और पूर्वी पाकिस्तान केवल धर्म के आधार पर एकजुट नहीं रह सकते। उनकी यह बात 1971 में सही साबित हुई, जब भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना। उन्होंने कहा कि नेहरू और आजाद दोनों गहरे आध्यात्मिक विचारों वाले व्यक्ति थे, लेकिन कर्मकांडों में उनकी विशेष रुचि नहीं थी। वे मानते थे कि देश की एकता बनाए रखने के लिए धर्म, भाषा, जाति और क्षेत्रीय विविधताओं का सम्मान और उत्सव मनाना जरूरी है।

End of Feed