भारत-चीन के बीच सामान्य नहीं है संबंध, जानें क्या है लद्दाख से जुड़ा असल विवाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 06:43 AM IST

India-China: भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं है। भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाल नहीं होगी, तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में ये टिप्पणी की है।

Ladakh Controversy: भारत ने एक बार फिर कहा कि चीन के साथ उसके संबंध "सामान्य नहीं" हैं और दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में लंबित मुद्दों के हल के लिए राजनयिक और सैन्य वार्ता कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'चीन पर हमारा रुख सर्वविदित है। ये संबंध सामान्य नहीं हैं लेकिन हमने सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत की है।'

India China

सांकेतिक तस्वीर।

सैन्य और राजनयिक स्तर पर हुई वार्ता का जिक्र

रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता में पूर्वी लद्दाख में स्थिति को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच क्रमशः अक्टूबर और नवंबर में सैन्य और राजनयिक स्तर पर हुई वार्ता का भी उल्लेख किया। जायसवाल ने कहा, 'मुख्य बात यह है कि हम बातचीत करें ताकि हम कोई समाधान निकाल सकें।'

End of Feed