Amrit Bharat Train: 'पटना-नयी दिल्ली अमृत भारत ट्रेन की 31 जुलाई से नियमित सेवा होगी शुरू'

Patna New Delhi Amrit Bharat: वापसी में रेलगाड़ी (जिसका गाड़ी संख्या 22362 नयी दिल्ली-राजेन्द्र नगर टर्मिनल है) की एक अगस्त को नयी दिल्ली से शाम 7:10 बजे नियमित सेवा शुरू होगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11:45 बजे राजेन्द्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।

Patna New Delhi Amrit Bharat Train : उत्तर रेलवे ने कहा कि पटना और नयी दिल्ली के बीच नयी गैर-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस 31 जुलाई से यात्रियों के लिए नियमित सेवा प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इस ट्रेन का उद्घाटन किया था।उत्तर रेलवे (NR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा, 'ट्रेन संख्या 22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल - नयी दिल्ली दैनिक अमृत भारत एक्सप्रेस की 31.07.2025 से राजेंद्र नगर टर्मिनल से नियमित सेवा शुरू होगी। यह राजेंद्र नगर टर्मिनल से प्रतिदिन 19:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:10 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।'

Amrit bharat train

अमृत भारत ट्रेन (फाइल फोटो: PTI)

अधिकारियों ने बताया, 'ट्रेन अप और डाउन दिशा में दोनों स्टेशन से अपने निर्धारित समय से प्रतिदिन चलेगी।' राजेंद्र नगर से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद यह ट्रेन नयी दिल्ली पहुंचने से पहले पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद जैसे आठ स्टेशनों पर रुकती है।अधिकारियों ने कहा, 'वापसी यात्रा के दौरान ट्रेन का ठहराव वही रहेगा।'

End of Feed