'पहले NCP और अब TMC, कांग्रेस में विलय ही एकमात्र रास्ता', CPI नेता डी राजा की ममता बनर्जी और शरद पवार को नसीहत

D Raja CPI leader Statement: सीपीआई के महासचिव डी राजा ने देश के बदलते राजनीतिक हालातों पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस से अलग होकर बनी क्षेत्रीय पार्टियों (जैसे एनसीपी और टीएमसी) के सामने अब अस्तित्व का संकट है।

D Raja CPI leader Statement: देश की राजनीति में मचे घमासान के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी राजा ने एक बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं। जो क्षेत्रीय पार्टियां कभी कांग्रेस से अलग होकर बनी थीं, आज उनके सामने अपना स्वतंत्र अस्तित्व बचाए रखने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि भविष्य में इन पार्टियों को वापस कांग्रेस में ही विलय करना पड़ सकता है।

D Raja CPI leader statement

CPI नेता डी राजा का बड़ा बयान

एनसीपी के बाद अब टीएमसी में बिखराव-डी राजा

डी राजा ने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के उदाहरण देते हुए कहा, "शरद पवार (Sharad Pawar) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कभी कांग्रेस के ही बड़े नेता थे। उन्होंने कांग्रेस से बाहर निकलकर क्रमशः एनसीपी (NCP) और टीएमसी (TMC) जैसी मजबूत पार्टियां बनाईं। लेकिन आज का राजनीतिक दौर ऐसा है कि इन दलों के लिए अकेले आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है।"

End of Feed