राम मंदिर चढ़ावा विवाद: नकली रसीद, फर्जी वेबसाइट से भी की जा रही थी दान की चोरी, अवैध रूप से ले रहे थे चंदा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की एक अदालत ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को मंगलवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अदालत ने अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Ram Temple Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नई-नई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अब पुलिस को राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से एक रसीद बुक मिली है। इस रसीद के जरिए आरोपी अवैध रूप से लोगों से दान भी ले रहे थे। दान चोरी के लिए इन्होंने रसीद बुक भी बनवायी हुई थी। ऑनलाइन चंदे के लिए कुछ फर्जी वेबसाइट होने की जानकारी भी सामने आई है। इसे लेकर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Ram Mandir Donation Scam

राम मंदिर में फर्जी रसीद से दान की चोरी।

1 दिन की पुलिस हिरासत में 3 आरोपी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की एक अदालत ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को मंगलवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अदालत ने अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले अदालत ने 29 जून को सभी आठ आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पांच जुलाई को जेल में बंद पांच अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली नई जानकारियों से तीनों आरोपियों का सामना कराने के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता थी।

End of Feed