Ayodhya में ऐसे आकार ले रहा राम लला का 'घर', राम मंदिर की दीवारों पर उकेरी जा रही बेहतरीन नक्काशी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 12:21 PM IST

Ram Mandir Construction: राम मंदिर के निर्माण में प्राचीनता एवं आधुनिकता अद्भुत संगम है। मंदिर के पहले तल के लिए स्तंभ लग चुके हैं। मंदिर में कुल 366 कॉलम होंगे। नई तस्वीरें आने के बाद राम भक्तों की उत्सुकता और बढ़ गई है। राम भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। मंदिर निर्माण का काम तय समय में पूरा करने के लिए कारीगर पत्थरों को रात-दिन तराश रहे हैं।

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हर दिन मंदिर निर्माण का कार्य इसके भव्य एवं दिव्य स्वरूप का परिचय करा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीरें राम भक्तों की उत्सुकता को बढ़ा रही हैं। सभी राम मंदिर के भव्य एवं दिव्य स्वरूप का दर्शन करना चाहते हैं। करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र राम मंदिर में आराध्य 2024 में अपनी जन्मस्थली पर विराजमान होंगे। भगवान रामलला के मंदिर की आकर्षक तस्वीरें समय-समय पर राम मंदिर ट्रस्ट साझा करता है।

Ram temple in Ayodhya

अयोध्या में राम मंदिर की नई तस्वीरें जारी हुईं। तस्वीर साभार-@ShriRamTeerth

बड़ी संख्या में मंदिर देखने अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु

आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम राम नगरी में है और जब भगवान राम का मंदिर लगभग 90% पूरा हो चुका है। ट्रस्ट का कहना है कि अगले साल तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जैसे-जैसे मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो रहा है, वैसे-वैसे मंदिर एवं राम लला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है। अयोध्या में प्रतिदिन हजारों की संख्या में राम भक्त दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

End of Feed