राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 3 सितंबर को मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Rajya Sabha Elections 2024: असम, महाराष्ट्र और बिहार की दो सीटों पर और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, ओडिशा में एक-एक सीट पर राज्यसभा सदस्यों का चुनाव होना है। इन सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा, इसी दिन शाम को 5 बजे चुनाव के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

Rajya Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी सीटों पर तीन सितंबर को चुनाव कराए जाएंगे। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12 सीटों पर तीन सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है।

Rajya Sabha Elections

राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी।

नामांकन पत्रों की जांच 21 अगस्त को होगी, नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 26 और 27 अगस्त है। बता दें कि 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 3 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी और फिर उसी दिन शाम 5 बजे चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे।

End of Feed