Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: बिहार में पांचों सीटों पर जीती बीजेपी, हरियाणा में रोकी गई काउंटिंग; ओडिशा में भी बीजेपी ने लहराया परचम
हरियाणा राज्य सभा चुनाव 2026 जितने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट | बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 विजेताओ की सूची | Odisha Rajya Sabha Election Winner List 2026
ओडिशा में क्रॉस वोटिंग
ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "गंजाम से सनाखेमुंडी के विधायक रमेश जेना, गजपति के मोहना के विधायक दशरथी गोमांगो और कटक की सोफिया फिरदौस ने क्रॉस वोटिंग की है। इनसे उम्मीद नहीं थी, पार्टी ने इनके लिए बहुत कुछ किया है। दशरथी गोमांगो को पार्टी ने दो बार जिला प्रमुख बनाया, टिकट दिया, रमेश जेना से भी यह उम्मीद नहीं थी। सोफिया फिरदौस का बहुत अच्छा भविष्य था, उन्होंने भी कटक में आगे जीतने की संभावना खत्म कर ली... हम यही कहेंगे कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि देंगे...जितने स्वार्थी लोग हैं जब वे पार्टी से जाएंगे तो पार्टी और मजबूत होगी..."
हरियाणा, ओडिशा, बिहार राज्यसभा चुनाव परिणाम 2026 के पल पल के अपडेट यहां देखिए.................
Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: बिहार में पांचों सीटों पर NDA की जीत
बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए को पांचों सीटों पर जीत हासिल हुई है। राजद को AIMIM के सपोर्ट के बाद भी हार मिली है।Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: ओडिशा में तीन कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "गंजाम से सनाखेमुंडी के विधायक रमेश जेना, गजपति के मोहना के विधायक दशरथी गोमांगो और कटक की सोफिया फिरदौस ने क्रॉस वोटिंग की है। इनसे उम्मीद नहीं थी, पार्टी ने इनके लिए बहुत कुछ किया है। दशरथी गोमांगो को पार्टी ने दो बार जिला प्रमुख बनाया, टिकट दिया, रमेश जेना से भी यह उम्मीद नहीं थी। सोफिया फिरदौस का बहुत अच्छा भविष्य था, उन्होंने भी कटक में आगे जीतने की संभावना खत्म कर ली... हम यही कहेंगे कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि देंगे...जितने स्वार्थी लोग हैं जब वे पार्टी से जाएंगे तो पार्टी और मजबूत होगी..."Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: वोटिंग खत्म, अब रिजल्ट का इंतजार
बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। तीनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग की आहट दिख रही है। शाम पांच बजे के बाद राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: इनेलो नहीं करेंगी वोटिंग
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से इनेलो ने दूरी बना ली है। अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि उनके विधायक किसी के भी पक्ष में मतदान नहीं करेंगे।Haryana Rajya Sabha Election Live: हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान जारी
हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान जारी है। INLD ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 3 बजे INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला करेंगे खुलासा। अभी तक कुल 87 विधायकों ने किया मतदान। स्पीकर हरविंदर कल्याण, 2 INLD विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने अभी तक मतदान नहीं किया है।Odisha Rajya Sabha Election Live: ओडिशा में क्रॉस वोटिंग के आरोप
ओडिशा में राज्यसभा की चार सीट के लिए सोमवार को विधानसभा परिसर में मतदान जारी है। विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया है। सुबह नौ बजे मतदान शुरू होते ही स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया, उसके बाद राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने मतदान किया, जो दिल्ली में इलाज के बाद ओडिशा लौट आए थे। बीजद के निलंबित विधायक सनातन महाकुड से पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के लिए वोट देने को कहा था। महाकुड ने कहा, ’’मैंने उस व्यक्ति के लिए वोट डाला है जो राज्य के हित में काम करेगा।’’ विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने रविवार को एक पत्र में महाकुड से कहा था कि निलंबित होने के बावजूद उन्हें पार्टी की विचारधारा का पालन करना चाहिए। महाकुड ने बीजद नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ’’बीजद ने मुझे बिना किसी वैध कारण के निलंबित कर दिया और विधानसभा में मेरी सीट बदल दी। उन्होंने मुझसे संपर्क भी नहीं किया है।’’ माकपा विधायक लक्ष्मण मुंडा ने कहा कि उन्होंने होता के पक्ष में अपना वोट डाला है।Bihar Rajya Sabha Election Live: राजद उम्मीदवार को कम पड़ रहे 6 वोट
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...हमें इंतजार करना चाहिए...हम लोगों के लगभग 6 मत कम पड़ रहे थे। अगर हम सभी विपक्षी दलों की संख्या मिला दी जाए तो पूरी 41 होती है। अब तक नतीजे तो आए नहीं हैं और न ही पूरी पोलिंग हुई है। आप नतीजे आ जाने दीजिए सब साफ हो जाएगा..."Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: ओडिशा में मतदान के दौरान नवीन पटनायक ने लगाया बड़ा आरोप
ओडिशा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "ब्रह्मगिरि की विधायक ने वोट डालते समय साफ तौर पर एक गलती की थी। लेकिन वोटिंग रूम में बैठे जिस अधिकारी पर इसकी जिम्मेदारी थी, उसने गैर-कानूनी तरीके से उनके वोट को स्वीकार कर लिया और उन्हें दूसरा बैलेट पेपर जारी कर दिया। यह पूरी तरह से लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ है और चुनावी नियमों का उल्लंघन है। हम इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं, लेकिन वे हमारी बात नहीं सुन रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से नष्ट हो रही है।"Haryana Rajya Sabha Election Live: हरियाणा में जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस
राज्यसभा चुनावों पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस जीतेगी और हमारे सभी 37 विधायक कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे, और हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।"Bihar Rajya Sabha Election Live: वोट डालने के बाद अनंत सिंह ने कर दी राजनीति से संन्यास की घोषणा
JDU विधायक अनंत सिंह ने की राजनीति छोड़ने की घोषणा !
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 16, 2026
👉 'अब राजनीति नहीं करूंगा, चुनाव नहीं लडूंगा... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब नहीं रहेंगे मैं भी चुनाव में नहीं जाऊंगा' #AnantSingh #BiharNews #NitishKumar #BiharPolitics pic.twitter.com/FthUlUleLk
Bihar Rajya Sabha Election Live: कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक वोट डालने अभी तक नहीं पहुंचे
कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक वोट डालने अभी तक नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस के मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद,फारबिसगंज से मनोज विश्वास और वाल्मिकीनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा नहीं पहुंचे हैं। राजद के 25 में से 24 विधायक ने अब तक वोट डाल दिया है..राजद के ढाका से विधायक फैसल अली अभी तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है..Haryana Rajya Sabha Election Live: सीएम ने किया मतदान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्याम सिंह राणा और भाजपा के कई विधायक सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल रहे। सतीश नंदल के मैदान में उतरने से चुनाव मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मतदान से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया था, ताकि टूट-फूट की आशंका से बचा जा सके। रविवार को उन्हें सोलन जिले के कसौली में रखा गया और सोमवार सुबह मतदान शुरू होने के बाद वे चंडीगढ़ लौट आए।NOTE- हरियाणा, ओडिशा, बिहार राज्यसभा चुनाव परिणाम आज ईसीआई कमीशन ऑफ़ इंडिया ऑफिसियल वेबसाइट (https://electoralsearch.eci.gov.in) पर लाइव अपडेट देख सकते है । राज्य सभा इलेक्शन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए फॉलो करें टाइम्स नाउ नवभारत
Haryana Rajya Sabha Election Live: हरियाणा में है दिलचस्प मुकाबला
हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। इन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नंदल मैदान में हैं। भाजपा दूसरी सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नंदल का समर्थन कर रही है। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि मतों की गिनती शाम 5 बजे से होगी।NOTE- हरियाणा, ओडिशा, बिहार राज्यसभा चुनाव परिणाम आज ईसीआई कमीशन ऑफ़ इंडिया ऑफिसियल वेबसाइट (https://electoralsearch.eci.gov.in) पर लाइव अपडेट देख सकते है । राज्य सभा इलेक्शन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए फॉलो करें टाइम्स नाउ नवभारत
Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: अनंत कुमार सिंह राज्यसभा चुनावों के लिए अपना वोट डालने एम्बुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे।
Bihar Rajya Sabha Election Live: बिहार में भाजपा को जीत का भरोसा
पटना: राज्यसभा चुनावों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "लोकतंत्र में हर कोई जीत की उम्मीद रखता है। हमारा समीकरण जनता की इच्छा पर आधारित है। हम इसी समीकरण के आधार पर जीतेंगे... हमारे जो पाँचों उम्मीदवार (राज्यसभा) जाएंगे, वे सुशासन से समृद्ध एक विकसित बिहार बनाने में मदद करेंगे..." वे आगे कहते हैं, "विपक्ष रोने के अलावा और कुछ नहीं करता। वे रोते हैं, वे आरोप लगाते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी बिहार को रुलाया था, लेकिन आज बिहार की जनता उन्हें रुला रही है।"NOTE- हरियाणा, ओडिशा, बिहार राज्यसभा चुनाव परिणाम आज ईसीआई कमीशन ऑफ़ इंडिया ऑफिसियल वेबसाइट (https://electoralsearch.eci.gov.in) पर लाइव अपडेट देख सकते है । राज्य सभा इलेक्शन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए फॉलो करें टाइम्स नाउ नवभारत
Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: राजद ने लगाया बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप
RJD सांसद सुधाकर सिंहने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए कहा, "NDA और BJP हर जगह पैसों के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास कहीं भी ज़रूरी संख्या नहीं है... वे कई राज्यों में पैसों और 'हॉर्स ट्रेडिंग' के दम पर सत्ता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी योजनाएं कई राज्यों में सफल होंगी, और कई राज्यों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ेगा।"Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: क्रॉस वोटिंग ही दिला सकती है सतीश नांदल<b> </b>को जीत
हरियाणा में हुये 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में असफल रहे सतीश नांदल इस बार निर्दलीय मैदान में हैं। नांदल को जीत के लिए भाजपा के 17 द्वितीय वरीयता वोट, निर्दलीय विधायकों के तीन वोट, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के दो वोट और कांग्रेस विधायकों के कम से कम आठ मतों की आवश्यकता होगी।Haryana Rajya Sabha Election Live: हरियाणा में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
हरियाणा विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के 48 विधायक, कांग्रेस के 37, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो विधायक हैं और तीन विधायक निर्दलीय हैं। विधानसभा में 37 विधायक होने के साथ कांग्रेस के पास उसके एक उम्मीदवार को जिता पाने के लिए जरूरी संख्या बल है। लेकिन ’क्रॉस-वोटिंग’ की स्थिति में यह संभावना खतरे में पड़ सकती है।Haryana Rajya Sabha Election Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव केलिए मतदान जारी
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें खाली होने वाली हैं, क्योंकि भाजपा सदस्य किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होने वाला है। इन सीटों के लिए भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल मैदान में हैं, और हर उम्मीदवार को उच्च सदन में पहुंचने के लिए 31 मतों की आवश्यकता होगी।"Bihar Rajya Sabha Election 2026 LIVE Updates: AIMIM के भरोसे बिहार में राजद
बिहार राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन अपने एकमात्र उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश में है। पार्टी को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पांच विधायकों के समर्थन पर भरोसा है। एआईएमआईएम ने रविवार को घोषणा की थी कि उसके सभी पांच विधायक राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। विपक्षी दलों ने अपने विधायकों को कथित तौर पर टूट-फूट से बचाने के लिए राजधानी पटना के एक होटल में ठहराया हुआ है। दूसरी ओर एनडीए ने रविवार को राजधानी में मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के आवास पर अपने विधायकों के साथ बैठकें कीं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जो सभी पांच सीटें जीतने के लिए जरूरी संख्या से तीन कम है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए बिहार विधानसभा में कम से कम 41 विधायकों का समर्थन आवश्यक होता है।Bihar Rajya Sabha Election Live: बिहार में पांचवीं सीट पर फंसा है पेंच
संख्या बल के आधार पर एनडीए चार सीटों पर मजबूत स्थिति में है, जबकि पांचवीं सीट के लिए उसे थोड़ी कमी है। इसी वजह से विपक्ष ने राजद के अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है।Bihar Rajya Sabha Election Live: नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा के लिए मैदान में
बिहार में राज्यसभा चुनावों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांच उम्मीदवार और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक उम्मीदवार मैदान में है। एनडीए के उम्मीदवारों में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के शिवेश कुमार भी एनडीए की ओर से उम्मीदवार हैं।Bihar Rajya Sabha Election Live: बिहार में कब आएगा राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट
बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। एक अधिकारी के अनुसार मतदान सुबह 9 बजे विधानसभा परिसर में शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। विधायक अपने-अपने मत डाल रहे हैं, जबकि मतगणना शाम 5 बजे के बाद शुरू होगी और परिणाम उसी दिन घोषित होने की उम्मीद है।Odisha Rajya Sabha Election Live: ओडिशा में तय दिख रही है क्रॉस वोटिंग
चौथी सीट को लेकर मुकाबला रोचक माना जा रहा है, क्योंकि न तो भाजपा और न ही बीजद के पास इसे जीतने के लिए पर्याप्त संख्या है, जिससे क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में भाजपा के 79 विधायक हैं और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं दो विधायकों के निलंबन के बाद बीजद के पास 48 सदस्य हैं। कांग्रेस के 14 विधायक हैं, जबकि एक विधायक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का है। राज्यसभा के गणित के अनुसार एक उम्मीदवार को जीत के लिए 30 प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत होती है। इस हिसाब से भाजपा अपने दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद 22 अतिरिक्त वोटों के साथ रहेगी, जबकि बीजद अपने एक उम्मीदवार को जिताने के बाद 18 अतिरिक्त वोटों के साथ रहेगी। यह चुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि दो अप्रैल को बीजद के निरंजन बिशी और मुन्ना खान तथा भाजपा के सुजीत कुमार और ममता मोहंता का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।Odisha Rajya Sabha Election Live: ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। इस बीच विपक्षी बीजद ने सत्तारूढ़ भाजपा पर “हॉर्स ट्रेडिंग” यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। एक अधिकारी के अनुसार विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम 4 बजे तक चलेगा। विधायक धीरे-धीरे पहुंचकर अपने मत डाल रहे हैं। राज्य में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, क्योंकि इस बार चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। ये चारों सीटें दो अप्रैल को खाली हो रही हैं।भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।
Haryana Rajya Sabha Election Live: जान लें हरियाणा का हाल
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर दिलचस्प सियासी समीकरण बन गए हैं। 90 सदस्यीय विधानसभा में BJP के पास 48 विधायक हैं। INLD के दो और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से उसकी संख्या 53 हो जाती है। राज्यसभा सीट जीतने के लिए 31 वोट चाहिए, इसलिए BJP अपने उम्मीदवार संजय भाटिया को आसानी से जिता सकती है और उसके पास 22 वोट अतिरिक्त बचेंगे।कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं और वह अपने उम्मीदवार करमवीर बोध की जीत सुनिश्चित कर सकती है, जिसके बाद उसके पास 6 वोट बचेंगे।
हालांकि, BJP समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के मैदान में आने से चुनावी गणित दिलचस्प हो गया है। उन्हें जीत के लिए 9 वोट चाहिए, जो कांग्रेस में क्रॉस-वोटिंग के बिना मुश्किल है। इसी वजह से कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया है।
सोमवार को बिहार, ओडिशा और हरियाणा में होने वाले मतदान में कुछ चौंकाने वाले नतीजे सामने आ सकते हैं।
राज्यसभा चुनाव लाइव अपडेट: बिहार में पांचवीं सीट पर कांटे की टक्कर
आंकड़ों से पता चलता है कि महागठबंधन, जिसके पास अभी 35 विधायक हैं, को जीत हासिल करने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। AIMIM के सभी 5 विधायकों ने तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। साथ ही BSP विधायक भी आरजेडी उम्मीदार को वोट दे सकता है।
राज्यसभा चुनाव 2026 LIVE Updates: बीजद ने निलंबित विधायकों को राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन पर वोट देने का निर्देश दिया
ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार शाम अपने दो निलंबित विधायकों को राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन का पालन करते हुए मतदान करने का निर्देश दिया है, साथ ही चेताया कि ऐसा न करने पर उनकी सदन की सदस्यता रद्द की जा सकती है। पटकुरा से विधायक अरविंद महापात्र और चंपुआ से विधायक सनातन महाकुड को 15 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बीजद द्वारा निलंबित कर दिया गया था। बीजद की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने पत्र में लिखा, ’’आप बीजद के उम्मीदवार के रूप में ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। आपको पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निलंबित किया गया है, लेकिन यह निलंबन आपको पार्टी चिह्न पर निर्वाचित सदस्य के रूप में आपके संवैधानिक दायित्वों से मुक्त नहीं करता।’’राज्यसभा चुनाव 2026 LIVE Updates: बीजद और कांग्रेस ने तीन विधायकों को कारण बताओ नोटिस किया
ओडिशा में 16 मार्च के लिए निर्धारित राज्यसभा चुनाव से पहले विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने रविवार को तीन विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन विधायकों पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने व महत्वपूर्ण बैठकों से अनुपस्थित रहने का आरोप है। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद ने विधायक चक्रमणि कन्हार (बालीगुड़ा) और विधायक नव किशोर मलिक (जयदेव) को नोटिस जारी किया है। वहीं कांग्रेस ने मोहना के विधायक दशरथी गोमांगो को भी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए रविवार शाम तक पार्टी के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। बीजद की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक द्वारा जारी बयान में कहा गया, ’’यह पाया गया है कि बालीगुड़ा के विधायक चक्रमणि कन्हार और जयदेव के विधायक नव किशोर मलिक पिछले तीन दिनों से नवीन निवास में बीजद अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठकों में शामिल नहीं हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, "नवीन निवास में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किए जाने के बावजूद इन महत्वपूर्ण बैठकों में उनकी उपस्थिति नहीं रही। इस पत्र को कारण बताओ नोटिस मानते हुए उन्हें 15 मार्च को रात नौ बजे तक नवीन निवास में उपस्थित होने का निर्देश दिया जाता है।" हालांकि चौद्वार-कटक के विधायक सौविक बिस्वाल भी नवीन निवास में बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।राज्यसभा चुनाव 2026 LIVE Updates: मतदान से पहले हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुफरी के होटल से रवाना हुए
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नजदीक स्थित दो रिजॉर्ट में ठहरे हरियाणा के 31 कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले रविवार शाम को बारिश और ओलावृष्टि के बीच एक अज्ञात गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस विधायक भारी सुरक्षा वाले काफिले में तीन छोटी बसों में सवार होकर शाम लगभग 4.20 बजे कुफरी से रवाना हुए। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू होगी। कांग्रेस ने विधायकों को प्रभावित करने और क्रॉस-वोटिंग को लेकर चिंताओं के बीच शुक्रवार को अपने हरियाणा के विधायकों को शिमला के बाहरी इलाके कुफरी में स्थानांतरित कर दिया था।राज्यसभा चुनाव 2026 LIVE Updates:राज्यसभा उम्मीदवार ने बीजू नवीन फाउंडेशन के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया: भाजपा
ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि बीजू जनता दल (बीजद) के आधिकारिक राज्यसभा उम्मीदवार संतृप्त मिश्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में ’बीजू नवीन इंस्पिरेशनल फाउंडेशन’ से अपने जुड़ाव के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया है। ओडिशा भाजपा के प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने एक बयान में कहा कि बीजद उम्मीदवार संतृप्त मिश्रा ने जानबूझकर ’बीजू नवीन इंस्पिरेशनल फाउंडेशन’ से अपने जुड़ाव की जानकारी छुपाई है और वे गंभीर मुसीबत में पड़ सकते हैं। चुनाव जीतने पर भी उनकी सदस्यता को चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने कहा, "मिश्रा बीजू नवीन इंस्पिरेशनल फाउंडेशन के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।" बीजद ने कहा कि भाजपा एक "बेबुनियाद, झूठी और मनगढ़ंत कहानी" फैला रही है।राज्यसभा चुनाव 2026 LIVE Updates: राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी पांच सीट पर राजग उम्मीदवारों की जीत तय: चौधरी
बिहार के संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में राज्य की सभी पांच सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों की जीत तय है।चौधरी ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर बुलाई गई राजग की बैठक में शामिल होने के बाद यह टिप्पणी की। सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले यह बैठक हुई है। चौधरी ने कहा, "राज्य में राज्यसभा चुनाव में राजग के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत तय है। सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए आज की बैठक बुलाई गई थी।" बैठक में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। शर्मा बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख संजय सरावगी और राजग के अन्य दलों के नेता भी बैठक में मौजूद थे।
आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती, किया प्रदर्शन, 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
जालंधर में गृह मंत्री शाह की रैली को बम से निशाना बनाने की धमकी, ई-मेल में लिखा-स्कूल-मंदिर उड़ा देंगे
कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? अखिलेश ने बनाया राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार, रामगोपाल यादव संग भरेंगे पर्चा
आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने वालों पर CBI का शिकंजा...यूपी चुनाव को लेकर कल बीजेपी की बड़ी बैठक, निर्वाचन आयोग मामले पर विपक्ष की साझा अभियान की तैयारी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी
© 2026 Times Horizon Private Limited
