स्कूल हैं, भवन नहीं... शौचालय भी गायब! राजस्थान सरकार के आंकड़ों ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

Rajasthan Govt School: राजस्थान सरकार ने विधानसभा में UDISE डेटा के आधार पर माना है कि प्रदेश में 611 स्कूल बिना भवन के चल रहे हैं। वहीं 2,047 स्कूलों में शौचालय और 1,049 में पेयजल की सुविधा नहीं है।

Rajasthan Govt School: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सरकारी स्कूलों के निरीक्षण अभियान के बीच राजस्थान सरकार ने विधानसभा में प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत खुद स्वीकार की है। सरकार ने माना है कि राज्य में 611 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास अपना भवन ही नहीं है, जबकि हजारों स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

rajasthan school

राजस्थान के सरकारी स्कूलों की हालत खराब (फोटो- AI)

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2025-26 के UDISE डेटा के अनुसार, प्रदेश के 64,484 सरकारी स्कूलों में से 2,047 स्कूलों में शौचालय नहीं हैं और 1,049 स्कूलों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बिना भवन वाले स्कूलों में 10 बालिका विद्यालय भी शामिल हैं।

End of Feed