राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार: किन-किन नेताओं की आज होगी ताजपोशी? देखें लिस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2023, 08:37 AM IST

Rajasthan Cabinet Expansion: चुनाव परिणाम के 27 दिन बाद राजस्थान को नए मंत्री मिलेंगे। मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों की शपथ के बाद अब प्रदेश को करीब 20 मंत्री मिल सकते हैं। राजभवन में दोपहर 3:15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मतलब ये कि अब भजनलाल शर्मा की सरकार में सहयोगी मंत्री शामिल हो जाएंगे।

Rajasthan News: राजस्थान की भजन लाल शर्मा की सरकार को आज करीब 20 मंत्री मिल जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित इस सूबे में मंत्रिमंडल का गठन होगा और राजधानी जयपुर में दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्री बनने वाले निर्वाचित विधायकों को राज्यपाल पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Rajasthan Cabinet Expansion

राजस्थान में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार।

मंत्रियों के नाम पर लग गई मुहर!

राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होने जा रहा है। इससे पहले मंत्रियों की सूची पर पार्टी आलाकमान से विचार-विमर्श करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे। सीएम भजनलाल शर्मा ने देर रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश में मंत्रिपद की शपथ लेने वाले संभावित नामों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान शनिवार को जयपुर में मंत्रिपद की शपथ लेने वाले नेताओं के नाम पर अंतिम मुहर लग गई।

End of Feed