Raja Murder: राजा रघुवंशी के परिवार ने मेघालय में उस स्थान पर 'पूजा' की जहां उनकी हत्या की गई थी

राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ 23 मई को मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। दस दिन बाद पुलिस ने 30 फुट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर चाकूओं से किए गए कई घाव थे।

इंदौर के दिवंगत व्यापारी राजा रघुवंशी के परिवार ने बृहस्पतिवार को सोहरा में उस स्थान पर पूजा की जहां उनकी(रघुवंशी की) हत्या की गई थी। राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी।ये अनुष्ठान वेइसाडोंग फॉल्स के निकट सुनसान पार्किंग स्थल पर किए गए।उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी सहित परिवार के सदस्य देश को झकझोर देने वाली इस जघन्य हत्या के बाद पूर्वोत्तर राज्य पहुंचे थे।

Raja Raghuvanshi Murder Case

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी (फाइल फोटो)

अनुष्ठान के बाद भावुक हुए विपिन ने कहा, 'हम उस स्थान पर आना चाहते थे जहां हमारे राजा ने अंतिम सांस ली थी। किसी भी परिवार को ऐसा नहीं करना पड़े, लेकिन यह हमारे लिए महत्वपूर्ण था।'

End of Feed