UP के कुंडा से विधायक राजा भैया और उनकी पत्‍नी भानवी कुमारी के तलाक मामले में आया अपडेट-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 7, 2023, 07:24 PM IST

Raja Bhaiya Divorce:उत्‍तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्‍नी भानवी कुमारी सिंह के तलाक मामले में नया अपडेट आया है।

बस्‍ती राजघराने से ताल्‍लुक रखने वालीं भानवी सिंह इस समय दिल्‍ली स्थित आवास पर रह रही हैं। राजा भैया (Raja Bhaiya) ने उन पर मानसि‍क और भावनात्‍मक उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है, क्रूरता के आधार पर उन्‍होंने तलाक की याचिका लगाई है। गौर हो कि उत्‍तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) और उनकी पत्‍नी भानवी कुमारी सिंह का तलाक मामला खासी सुर्खियों में बना हुआ है।

raja bhaiya bhanvi kumari divorce

राजा भैया और उनकी पत्‍नी भानवी कुमारी सिंह के तलाक मामले में नया अपडेट

राजा भैया ने दिल्‍ली की साकेत कोर्ट में तलाक की याचिका लगाई है। तीन अगस्‍त को भानवी कुमारी ने इस पर अपना जवाब दाखिल कर दिया है। उन्‍होंने अर्जी लगाकर तलाक के मामले को मध्‍यस्‍थता केंद्र में भेजने की मांग की है वहीं इस मामले में सुनवाई 17 अक्‍टूबर तक टल गई है।

End of Feed